Home लाइफस्टाइल Cooking Time, ग्लूटन फ्री रेसिपी है एप्पल कोको लड्डू, जानें इसे बनाना

Cooking Time, ग्लूटन फ्री रेसिपी है एप्पल कोको लड्डू, जानें इसे बनाना

एप्पल कोको लड्डू,100 ग्लूटन फ्री रेसिपी है। यानी 100 हेल्दी। तो फेस्टिव सीजन में बनाएं, खाएं और खिलाएं टेस्टी एप्पल कोको लड्डू।

नई दिल्ली। एप्पल कोको लड्डू बनाना काफी सरल है। इसे बनाने के लिए नीचे दी गए निर्देशों का पालन करें।

समग्री – सेब (छिलके वाला और कटा हुआ) – 3 कप, कसा हुआ ताज़ा नारियल – 1 कप, चीनी या शक्कर – डेढ़ कप, कटे हुए अखरोट – आधा कप, इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच, सजाने के लिए – कटा हुआ पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच।

विधि – एक नॉन-स्टिक फ्राइंग पैन में नारियल, सेब और शक्कर धीमी आंच पर पकाएं। इसे सेब के नरम होने तक तक पकाएं। इसमें इलायची पाउडर और अखरोट डालें। इसे 2-3 मिनट तक चलाएं। इसका नरम पेस्ट बनने पर गैस बंद कर दें। अब इसके लड्डू बनाएं। प्रत्येक लड्डू को पिस्ता से सजाएं। तैयार सभी लड्डुओं को फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए सेट होने के लिए रखें। यह लड्डू दो सप्ताह तक खराब नहीं होते। तैयार हैं एप्पल कोको लड्डू।

Exit mobile version