Home स्वास्थ्य कोरोना रूका नहीं, आ गया केरल में जीका वायरस

कोरोना रूका नहीं, आ गया केरल में जीका वायरस

दक्षिण के राज्य केरल में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया गया है।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत भी कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। कई राज्यों में अभी भी अधिक संक्रमण है। इस बीच खबर आई है कि केरल में जीका वायरस आ चुका है। स्वास्थ्य महकमे के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस पर नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि केरल में ज़ीका वायरस का पहला मामला एक गर्भवती महिला में सामने आया है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से 24 वर्षीय एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला तिरुवनंतपुरम के पारसलेन की रहने वाली है। उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने सात जुलाई को बच्चे को जन्म दिया है। उन्हें बुखार, सिर दर्द और शरीर पर लाल निशान पड़ने की वजह से 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में की गई जांच से उनके ज़ीका से संक्रमित होने की पुष्टि हुई तथा नमूने को पुणे के एनआईवी में भेजा गया। महिला की स्थिति संतोषजनक है।

जॉर्ज केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की ओर से कहा गया है कि तिरुवनंतपुरम में इस वायरस के 13 संदिग्ध मामले हैं। सरकार पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से पुष्टि का इंतजार कर रही है। मंत्री की ओर से यह भी कहा गया है कि तिरुवनंतपुरम से 19 नमूने भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं, उनके ज़ीका से संक्रमित होने का शक है।

केरल सरकार ने विज्ञप्ति में बताया है कि उनका यात्रा इतिहास नहीं है लेकिन उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक हफ्ते पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। ज़ीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द।

Exit mobile version