Home राष्ट्रीय दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे, क्या है इसकी...

दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे, क्या है इसकी कहानी ?

संक्रमण की प्रतिशत में कमी आ रही है। लोगों के मरने की सूचना अभी भी मिल रही है। अब तक राजधानी दिल्ली में हजारों लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे का क्या मतलब है ?

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण कम हो रहा है या नहीं, सरकार इसे पॉजिटिविटी रेट के जरिए बताती है। लोग इससे संतुष्ट भी हो जाते हैं। लेकिन, चिंता तब होती है, जब पॉजिटिविटी रेट कम हो और आसपास मरने वालों का सिलसिला रूकता नहीं है। ऐसे में सरकारी आंकडों पर लोगों को संदेह होने लगता है।

असल में, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,009 नए मामले सामने आए हैं, जो 1 अप्रैल के बाद सबसे कम है, जब एक दिन में 2790 नए कोविड संक्रमण दर्ज किए गए थे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भी रोजान टेस्ट पॉजिटिविटी दर में कमी देखी गई है, जो शुक्रवार को 5 प्रतिशत (4.76 प्रतिशत) से नीचे चली गई। 4 अप्रैल के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी की कोविड पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड की पॉजिटिविटी दर को 5 प्रतिशत से कम सुरक्षित क्षेत्र में घोषित किया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 35,683 हो गई है, जो 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है। शहर में ठीक होने की दर 95.85 प्रतिशत है। शुक्रवार को दिल्ली ने 252 कोविड से संबंधित मौतों की सूचना दी, जिसके बाद अब तक कुल 22,831 मौतें हुई हैं।

भारत में #COVID19 के 2,57,299 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई। 4,194 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है। 3,57,630 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,30,70,365 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,23,400 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,58,895 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हुआ।

Exit mobile version