Home राष्ट्रीय COVID19 Alert : दिल्ली सहित देश के कई दूसरे हिस्से में कोरोना...

COVID19 Alert : दिल्ली सहित देश के कई दूसरे हिस्से में कोरोना का कहर जारी

दिल्ली में कोरोना केस बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2716 नए केस सामने आए। महानगर मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6347 नए केस सामने आए हैं। जबकि एक मौत रिकॉर्ड हुई है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में कोरोना का कहर जारी है। बावजूद इसके लोगों में डर नहीं दिख रहा है। लोग बेखौफ होकर नया साल का जश्न मनाते दिखे हैं। सरकारी स्तर पर भले ही लोगों से अपील की जा रही हो, लेकिन इसका कोई असर दिख नहीं रहा है। नतीजा, कोरोना के संक्रमण में लगातार वृद्धि। जानकार तो इसे तीसरी लहर भी मान रहे हैं।
शनिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,716 नए मामले सामने आए हैं, जो कल आए संक्रमण के मामलों से 51% ज़्यादा है। सकारात्मकता दर बढ़कर 3.64% हुई।

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी गई।

शनिवार को अकेले मुंबई शहर में कोरोना के 6,347 नए केस दर्ज किए गए। इसके अलावा 451 लोग ठीक होकर घर लौटे जबकि एक मौत दर्ज हुई। मुंबई में कोरोना के कुल 750158 केस हो गए हैं। जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 22334 हो गई है। 31 दिसंबर को मुंबई में 5631 कोरोना केस दर्ज हुए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को शनिवार को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि अस्थायी अस्पताल तैयार करें और हर जिले में कंट्रोल रूम भी बनाएं।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने अपनी चिट्ठी में सभी राज्यों को कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मामलों में आने वाले दिनो में और ज्यादा प्रसार की भी आशंका है, ऐसे में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य अस्थायी अस्पताल बनाने का काम शुरू कर दें।

Exit mobile version