COVID19 in India : कायम है कोरोना संक्रमण, जारी है मौतों का सिलसिला

भारत में स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 21,595 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,34,45,624 हो गई है।

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशां के साथ ही भारत में भी कोरोना संक्रमण है। रोजाना हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। तमाम उपायों के बाद भी कोरोना के कारण लोगों की मौत हो रही हैं। शनिवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,406 नए मामले सामने आए और 19,928 लोग ठीक हुए। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,34,793 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.96% है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 205.59 करोड़ (2,05,59,47,243) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,72,54,426 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.93 करोड़ (3,93,33,326) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।