Home राष्ट्रीय COVID19 Update : 24 घंटे में 541 की मौत, रिकवरी रेट 97.36%

COVID19 Update : 24 घंटे में 541 की मौत, रिकवरी रेट 97.36%

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण अभी है। कई राज्यों में संख्या भले ही कम हो, लेकिन संक्रमण है। कुछ राज्यों में इसमें वृद्धि देखी जा रही है। रविवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए और 39,258 लोग ठीक हुए। इस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हुई। रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत है।

वहीं, देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 46.72 करोड़ के पार पहुंचा। वैक्सीन की 53.72 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं।

राज्यों की हम बात करें, तो मुंबई में कोरोना वायरस के 346 नए मामले आए, 444 रिकवरी हुई और 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई। मणिपुर में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 801 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 981 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए, 56 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,624 नए मामले सामने आए हैं, 16,865 लोग ठीक हुए और 80 लोगों की मौत हुई है। केरल में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं की छूट दी गई है। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखाई दी और दुकानें भी बंद दिखीं। ओडिशा में 31 जुलाई को #COVID19 के 1,437 नए मामले सामने आए। इस दौरान 64 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई और 1,899 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,858 है।असम में कोरोना वायरस के 989 नए मामले आए, 1,480 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और कोरोना वायरस की वजह से 19 मौतें हुईं।

हरियाणा सरकार ने 9 अगस्त सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में सप्ताह के सभी दिनों रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

Exit mobile version