Home राष्ट्रीय COVID19 Update : देश में जारी है कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र में...

COVID19 Update : देश में जारी है कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र में लगाया जा सकता लॉकडाउन

देश कोरोना के संकट से गुजर रहा है, देश में दैनिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे एक बैठक करेंगे।

नई दिल्ली। कोरोना (COVID19) संक्रमण रूक नहीं रहा है। कई राज्यों ने कई प्रकार की पाबंदी लगा दी है। बीते सप्ताह हर दिन औसत 1,24,476 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए जबकि पहली लहर के दौरान अधिकतम 97 हजार से कुछ अधिक मामले ही एक दिन के भीतर दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में 12,377 नए कोविड (New Covid case) मामले और 87 मौतें दर्ज़ की गई हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटों में 3,116 नए #COVID19 मामले, 3,121 रिकवरी और 59 मौतें दर्ज़ की गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackrey) ने अब राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। शिवसेना (Shivsena) के मुखपत्र में छपे संपादकीय से साफ संकेत मिल रहे हैं कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा सकता है। मुखपत्र में लिखा है कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य में लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind Kejriwal)आज दोपहर 12 बजे एक बैठक करेंगे। भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,68,912 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,35,27,717 हुई। 904 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,70,179 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,01,009 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,21,56,529 है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,78,06,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,80,136 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के बावजूद लोग कानपुर की फूल मंडी में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करते दिखे। उत्तर प्रदेश में कल कोरोना के 15,353 नए मामले सामने आए थे।

जिन 839 लोगों की इस संक्रामक बीमारी से मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 309, छत्तीसगढ़ में 123, पंजाब में 58, गुजरात में 49, उत्तर प्रदेश में 46, दिल्ली में 39, कर्नाटक में 36, मध्य प्रदेश में 24, तमिलनाडु में 23, राजस्थान में 18, केरल और झारखंड में 17-17, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 12-12 और हरियाणा में 11 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,69,275 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 57,638 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,886 की तमिलनाडु, 12,849 की कर्नाटक, 11,235 की दिल्ली, 10,390 की पश्चिम बंगाल, 9,085 की उत्तर प्रदेश, 7,448 की पंजाब और 7,291 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है।

Exit mobile version