Home राष्ट्रीय COVID19 Update : देश में कोरोना बढ़ रही है गंभीर स्थिति की...

COVID19 Update : देश में कोरोना बढ़ रही है गंभीर स्थिति की ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें से 114 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन के अभी तक जितने भी केस सामने आए हैं उनमें से अधिकतर ने विदेश की यात्रा की थी।

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि विश्व में वर्तमान में चौथी बार कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोविड मामले फिर से पीक(एक दिन में सबसे ज्यादा मामले) छू रहे हैं। 23 दिसंबर को पूरे विश्व में एक दिन में 9,64,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं: अब तक विश्व के 108 देशों में 1,51,000 से ज्यादा ऑमिक्रोन के मामले दर्ज़ किए गए हैं। यूरोप, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में लगातार कोविड मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एशिया में कोविड मामले अभी भी लगातार घट रहे हैं। भारत में पिछले 2 सप्ताह से प्रतिदिन नए मामले लगभग 7000 हैं। भारत में भी कोविड मामले लगातार घट रहे हैं। विश्व में केस पॉजिटिविटी रेट 6% से ज्यादा है। भारत में केस पॉजिटिविटी 5.3% है। पिछले 2 सप्ताह में भारत में केस पॉजिटिविटी 0.6% है। देश में 20 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 5-10% है। इनमें से 9 केरल में और 8 मिजोरम में हैं। 2 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी 10% से ज्यादा है, ये 2 ज़िले मिजोरम में हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की 89% वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ मिल गई है। 61% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ मिल गई हैं। 83 ऑमिक्रोन मामलों का विश्लेषण किया गया है जिसमें से 121 ने विदेश की यात्रा की थी। 44 विदेश नहीं गए थे परन्तु ज्यादातर के कॉन्टैक्ट ने विदेश यात्रा की थी। 183 में से 87 लोगों ने कोविड की दोनों डोज़ ली थी। 3 लोगों ने तीन डोज़ लगवाई हुई थी।

बता दें कि वर्तमान कोविड की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने क्रिसमस और नए साल (25 दिसंबर से 2 जनवरी तक) के समारोहों को प्रतिबंधित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ऑमिक्रोन मामले दर्ज़ किए गए हैं। इनमें से 114 मामले ठीक हो चुके हैं।

Exit mobile version