Home स्वास्थ्य COVID19 Update : कोरोना का जारी है खौफ, 24 घंटे में 39...

COVID19 Update : कोरोना का जारी है खौफ, 24 घंटे में 39 लोगों की हुई मौत

भारत में स्वस्थ होने की दर 98.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 11,574 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,28,08,666 हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण अभी भी जारी है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी नए आंकड़ें जारी किए गए हैं। उसमें बताया गया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 18,819 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मृत्यु हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 197.46 करोड़ (1,97,46,57,138) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,56,78,429 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.65 करोड़ (3,65,66,839) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

Exit mobile version