Home स्वास्थ्य COVID19 Update : कोराना का फिर से खौफ, दिल्ली एनसीआर में एक्टिव...

COVID19 Update : कोराना का फिर से खौफ, दिल्ली एनसीआर में एक्टिव मोड में प्रशासन

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के दैनिक संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रोजना नए केस आ रहे हैं। मौतों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण पहले ही राज्यों को नई दिशा-निर्देश दे चुके हैं। दिल्ली में डीडीएमए की बैठक में मास्क की अनिवार्यता शुरू कर दी गई। दिल्ली सरकार की ओर से भी नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद होता दिख रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,042 नए मामले सामने आए हैं। 757 लोग डिस्चार्ज हुए और इस दौरान 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 500 रुपये का ज़ुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने 21 अप्रैल से 18-59 आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर डोज का टीकाकरण कराने की घोषणा की है।
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद फिर से सख्ती बढ़ने लगी है। एक दिन में बिना फेस मास्क के 100 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,527 नए मामले सामने आए, 1,656 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोग की कोरोना से मौत हुई। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 187.46 करोड़ (1,87,46,72,536) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,29,79,714 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.61 करोड़ (2,61,95,248) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 3,10,701 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

Exit mobile version