COVID19 Update : दुनिया में एक दिन में सबसेे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड भारत के नाम

24 घंटे में कोरोना वायरस की 86,16,373 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ। भारत बायोटेक के COVAXIN के तीसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञ समिति की आज बैठक होगी।

नई दिल्ली। इतनी अधिक जनसंख्या वाले देश में किसी अभियान को बेहतर मुकाम तक ले जाना आसान नहीं है। कोरोना टीकाकरण अभियान में भारत ने रिकाॅर्ड बनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत में कल यानी 21 जून को एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 86,16,373 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ। भारत में 91 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 50,000 से कम रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.49% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है। मध्य प्रदेश में कल मेगा इनोक्यूलेशन ड्राइव के दौरान 16,73,858 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जानकारी दी गई कि भारत में #COVID19 के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हुई। 1,167 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है। 81,839 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,26,038 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है। कोविड वैक्सीनेशन की संशोधित गाइडलाइन लागू होने के पहले दिन आज अब तक 80 लाख से ज़्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,270 नए मामले आए, 13,758 लोग डिस्चार्ज हुए और 94 लोगों की कोरोना से मौत हुई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 521 नए मामले, 685 ​रिकवरी हुईं और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई।