Home स्वास्थ्य COVID19 Update : 54 करोड़ के पार हुआ देश में कोविड टीकाकरण...

COVID19 Update : 54 करोड़ के पार हुआ देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा

आजादी का 75 साल। पूरे देश में कई जगह जगह स्वतंत्रता दिवस का आयोजन। इसके बीच स्वास्थ्य मोर्चे पर खुशी की बात है कि देश कोरोना टीकाकरण अभियान में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता जा रहा है।

नई दिल्ली। देश आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। कोरेना के खिलाफ जंग में भारत के स्वास्थ्यकर्मी और सरकार का जंग जारी हैं। इसमें जन जन की भागीदारी है। इसी प्रयास का नतीजा है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 54 करोड़ पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 54,16,07,338 है। शाम 7 बजे तक वैक्सीन की करीब 52 लाख डोज़ लगाई गईं। यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश 6,88,00,000 कोविड टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

वहीं, हम राज्यों में कोरोना की स्थिति की बात करें, तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 5,787 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 134 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई और 5,352 लोग डिस्चार्ज हुए। महाराष्ट्र में 14 अगस्त को शाम 7 बजे तक 9,36,000 कोरोना वायरस के टीके लगाए गए जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण है। इसके पहले 3 जुलाई को राज्य में 8,11,000 टीके लगाए गए थे।

पंजाब सरकार ने कहा है कि राज्य में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की इजाजत दी जाएगी जिनका कोविड- रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या फिर जिनके पास आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोविड-19 टीकाकरण में लैंगिक अंतर पर चिंता जताया है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान में महिलाओं की भागीदारी कम न रह जाए।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए मामले में आई तेजी के बाद बाहर से आने वाले लोगों को लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है। वहीं 3 तीन से ज्यादा के सभी बच्चों को घर के बाहर मास्क लगाना होगा।

Exit mobile version