Home स्वास्थ्य COVID19 Update : कोरोना के संख्या में जारी है उतार चढ़ाव

COVID19 Update : कोरोना के संख्या में जारी है उतार चढ़ाव

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 7,591 नए मामले सामने आए और 9,206 मरीज ठीक हुए।दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 397 नए मामले आए हैं। 693 लोग ठीक हुए हैं और 5 लोगों की मृत्यु हुई है। बी।ते चौबीस घंटों में 24,70,330 टीके लगाए गए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 84,931 है। सक्रिय मामलों की दर 0.19 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.62 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 9,206 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,38,02,993 है।

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.69 प्रतिशत है। अब तक 88.52 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,65,751 जांच की गई। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जानकारी साझा की गई। उसके अनुसार, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 211.91 करोड़ (2,11,91,05,738) से अधिक हो गया। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.02 करोड़ (4,02,61,326) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

Exit mobile version