Home Uncategorized चक्रवाती तूफान “यास” का राजधानी में हुआ प्रवेश,बारिश के कारण जनजीवन अस्त...

चक्रवाती तूफान “यास” का राजधानी में हुआ प्रवेश,बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त …

बंगाल में आये खाड़ी में उठा तूफान 'यास' झारखंड होते हुए बिहार पहुंचेगा। पहले बिहार में तूफान की तीव्रता समाप्त हो जाएगी। तूफान को देखते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने के बाद यास तूफान राजधानी रांची में प्रवेश कर चुका है जिसके कारण झमाझम बारिश शुरु हो गई है और जनजीवन प्रभावित हो गया है वही राजधानी रांची में हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चल रही है जिसको लेकर राजधानी वासियों के लिए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है|

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अभिषेक आनंद के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान देर रात को ही झारखंड में दस्तक दे दिया था पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती जिले जिले से होते हुए यह तूफान तेज रफ्तार से झारखंड में प्रवेश किया है जिसके बाद आज सुबह हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जमशेदपुर होते हुए राजधानी में प्रवेश कर चुका है जिसका व्यापक असर राजधानी में देखने को मिल रहा है लगातार हो रही झमाझम बारिश की वजह से जगजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 27 मई को यास चक्रवर्ती तूफान झारखंड में प्रवेश व्यापक हो गया जिसके कारण राज्य के पलामू गढ़वा दो जिलों में अति बारिश होने की संभावना है। वही मध्य भाग गुमला लोहरदगा चतरा रामगढ़ लातेहार और खूंटी कई कई पर तेज हवा के साथ भारी भारी से बारिश होने की भी संभावना है

वही चक्रवाती तूफ़ान राजधानी में भी प्रवेश कर गया है जिसके कारण तमाशा बारिश शुरु हो गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है रांची में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही बोकारो और हजारीबाग में भी कहीं कहीं पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है

Exit mobile version