Home मनोरंजन Dada Saheb Falke Award : दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब...

Dada Saheb Falke Award : दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

बाॅलीवुड के साथ दक्षिण के सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने की घोषणा की गई है। भारत सरकार की ओर से इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। अब इनके चाहने वाले इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के लिए एक बहुत बडी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Falke Award) की घोषणा कर दी गई है। अब यह तय हो गया है कि सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा।

इस बात की घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javedkar) ने राजधानी दिल्ली में की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javedkar) ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस बारे में पोस्ट किया है और इसके लिए जूरी को धन्यवाद भी दिया। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर रजनीकांत (Rajnikanth) की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Falke Award) भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। साथ ही उन्होंने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को धन्यवाद दिया।


बता दें कि रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के (Dada Saheb Falke Award) सम्मान मिलेगा। उन्होंने दक्षिण की फिल्मों के साथ ही हिन्दी की कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है।

दक्षिण की राजनीति में कई बार उन्होंने आने की कोशिश की, लेकिन उनका मन नहीं रमा। आखिरकार उन्होंने राजनीति की गलियों को बाय-बाय कह दिया। बता दें कि पिछले साल रजनीकांत ने नई पार्टी बनाकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसी बीच हैदराबाद में शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक रजनीकांत (Rajnikanth) का किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। डॉक्टरों ने भी उनको चुनाव ना लड़ने की सलाह दी थी।

हालांकि, उनके इस अवार्ड की घोषणा को लेकर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि केंद्र की सत्ता में रहने वाली भाजपा को इसका लाभ तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर हो सकता है।

Exit mobile version