Home राष्ट्रीय Delhi News : पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में, सीएम केजरीवाल के साथ...

Delhi News : पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में, सीएम केजरीवाल के साथ इन जगहों का किया दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली दौरे पर हैं। दक्षिणी दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विभागीय अधिकारियों के साथ उन्होंने दौरा किया। कुछ मोहल्ला क्लिनिक का जायजा भी लिया।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कालकाजी के डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का दौरा किया। भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चिराग एन्क्लेव में एक मोहल्ला क्लिनिक का दौरा किया। चिराग एन्क्लेव में कौटिल्य गवर्नमेंट सर्वोदय बल विद्यालय का दौरा किया।दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह अगले स्तर की शिक्षा है। कुछ ऐसा जिसके बारे में बड़े स्कूल सोच भी नहीं सकते, उसे सरकारी स्कूलों ने लागू कर दिया है। डिजिटल शिक्षा हो रही है। बड़ी कंपनियों का सहयोग है। मैंने अमेरिका-कनाडा में ऐसे स्कूल देखे हैं लेकिन भारत में नहीं।

माना जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवतं मान इन स्थानों का दौरा करने के बाद ऐसा की काम पंजाब में भी करेंगे। इसलिए ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ हैं। विभागीय अधिकारियों ने भी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक का दौरा किया। उसके बाद सचिवालय में दोनों के राज्यों के विभागीय अधिकारियों के बीच बात भी हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर अधिक फोकस करने के लिए कहा है।

Exit mobile version