Home पॉलिटिक्स Delhi News : दिल्ली में पूरे दिन हुई खूब सियासत, बैरंग लौटी...

Delhi News : दिल्ली में पूरे दिन हुई खूब सियासत, बैरंग लौटी बुलडोजर

देश में चर्चा बुलडोजर और लाउडस्पीकर पर की जा रही है, ये मुद्दा नहीं है। एक एजेंसी की रिपोर्ट है कि दिल्ली में लगभग 80-90% निर्माण अवैध है तो क्या पूरी दिल्ली पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

नई दिल्ली। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई होना कोई नहीं बात नहीं हैं। लेकिन हाल के दिनों में जब से इसमें सियासत का पुट जुड़ा है, उसके बाद बुलडोजर भी बैरंग होने लगा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से भले ही पुलिस बल की मांग की गई, लेकिन बुलडोजर नहीं चला। शाहीनबाग के स्थानीय लोगों का प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजियों ने अवैध अतिक्रमण को जस का तस रखा हुआ है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आदेश की पालना नहीं हो सकी।

SDMC सेंट्रल जोन अध्यक्ष स्थायी समिति राजपाल ने कहा कि अवैध रुप से बने अतिक्रमण की पहचान कर कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में होने वाला खर्चा भी उन्हीं लोगों से वसूला जाएगा। जनता के हक का पैसा खर्च किया जा रहा है वह ऐसे लोगों को बढ़ावा देने के लिए नहीं है। यह पैसा भी हम इनसे वसूल करेंगे।

बता दें कि सोमवार को शाहीन बाग इलाके में पहुंचते ही महिलाओं सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एसडीएमसी अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जवानों के साथ मौके पर मौजूद थे। दर्शन के बाद एसडीएमसी के अधिकारी बिना कोई कार्रवाई किए, बुलडोजर के साथ लौट गए। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित एसडीएमसी और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की। कुछ महिलाएं बुलडोजर के सामने आकर खडी़ हो गईं।

असल में, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने पिछले महीने जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था, जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी। उच्चतम न्यायालय ने एनडीएमसी को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।

भाजपा की दिल्ली के प्रमुख आदेश गुप्ता ने ‘‘ शाहीन बाग में अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध करने के लिए’’ आप और कांग्रेस की आलोचना की। गुप्ता ने कहा, ‘‘ आज, यह साबित हो गया कि आप और उसके विधायक रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का साथ दे रहे हैं। बुलडोजर के आगे लेटने वालों को जनता जवाब देगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप और कांग्रेस शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे हैं। मैं आप और कांग्रेस से अनुरोध करता हूं कि वे अतिक्रमण और धर्म को आपस में नहीं जोड़ें।’’

Exit mobile version