Home क्राइम Delhi News : क्या है दिल्ली में हुई बदमाशों के फायरिंग की...

Delhi News : क्या है दिल्ली में हुई बदमाशों के फायरिंग की कहानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पुलिस बेहद चुस्त मानी जाती है। यहां पुलिस का इकबाल माना जाता है। लेकिन शनिवार की रात जिस प्रकार से सुभाष नगर इलाके में सरेआम बदमाशों ने करीब पंद्रह राउंड गोलियां चलाईं, उससे पुलिस के इकबाल पर सवाल उठ रहा है। पुलिस महकमा इसके पीछे की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशोपुर सब्जी मंडी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान हलमावारों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये आपसी रंजिश का मामला था। इस घटना के पीछे जेल में बंद सलमान त्यागी का हाथ हो सकता है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मौके से गोलियों के खोखे की बरामद हुए हैं।

पुलिस हासिल किए गए सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों से जुड़े हर एंगल पर काम कर रही है।

Exit mobile version