Home राष्ट्रीय Deoghar Ropeway Accident : देवघर में रोपवे हादसे पर रांची से दिल्ली...

Deoghar Ropeway Accident : देवघर में रोपवे हादसे पर रांची से दिल्ली तक हड़कंप

देवघर के त्रिकूट पहाड़ रोपवे की घटना को लेकर दिल्ली में गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। बता दें कि त्रिकूट पहाड़ पर हुए हादसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए झारखंड सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है।

नई दिल्ली। बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में हुए रोपवे हादसे को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित दिल्ली में भी अधिकारी और सुरक्षा एजेंसी के लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। लगातार राहत कार्य किया गया और हादसे की जांच की जा रही है। यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि आगे से ऐसी दुर्घटना न हो। देवघर में हुए रोपवे हादसे में ट्रालियों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है।

झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि NDRF, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो के द्वारा सहायता ली जा रही है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है। बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चीज़ों पर हम लोगों की नज़र हैं।

देवघर के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एयरफोर्स व एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक चार लोगों को एयर लिफ्ट और चार लोगों को वर्टीकल लैंड कराया जा चुका है। जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एयरफोर्स व बीएसएफ के जवान रेस्क्यू में लगे हुए हैं।

रोपवे हादसे पर ITBP के PRO विवेक पांडे ने कहा कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है। कुल 8 लोग निकाले गए हैं। बाकी के 40 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। उन्हें खाना भी पहुंचाया जा रहा है। सेना, NDRF, वायु सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल दें।

बता दें कि बता दें कि त्रिकूट रोपवे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया था। करीब 4:30 बजे रोपवे जैसे ही डाउन स्टेशन से चालू हुआ कि पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर अचानक टूट गया। इसके बाद रोपवे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। वहीं, सबसे पहले ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर उस ट्रॉली में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला था।

Exit mobile version