Home पॉलिटिक्स उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पत्रकार सिद्धांत सिंह के मामले में दिए...

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पत्रकार सिद्धांत सिंह के मामले में दिए जांच के आदेश

एनजेए जिला उपाध्यक्ष नरेश आनंद के पहल पर,उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तारापुर के पत्रकार सिद्धांत सिंह के मामले में दिया जांच का भरोसा

मुंगेर: तारापुर पत्रकार को बीडीओ द्वारा फर्जी केस में फंसाने पर एनजेए जिलाध्यक्ष के मैदान में आते ही अब एनजेए जिला उपाध्यक्ष नरेश आनंद भी बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को तारापुर के पत्रकार सिद्धांत सिंह के मामले में सज्ञान दिया गया है। उन्होंने फोन करके सारे मामले की जानकारी दी और कहा कि मामले की गंभीरता से जांच हो दोषी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सजा मिले उनके पूरे कार्यकाल की जांच होनी चाहिए उपमुख्यमंत्री ने जांच का भरोसा दिया है।

उन्होंने तारापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करके कई तरह के सवाल जवाब भी किया है। उन्होंने कहा कि आप जिस-जिस प्रखंड में जाएंगे क्या आप के कारनामो की खबर लिखने वाले सभी पत्रकारों पर आप प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं मुंगेर के प्रभारी मंत्री को संगठन की ओर से मामले में हस्तक्षेप करने और बीडीओ के खिलाफ संज्ञान लेने का पत्र दिया है। साथ ही वर्तमान तारापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार पूर्व में पदस्थापित चांदन में भी उनका कार्यकाल विवादित रहा है। उनके कार्यकाल में 1.83 करोड़ के गबन का मामला उजागर हुआ था। इस मामले को भी पत्र में उठाया गया है।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर,महासचिव नविन कुमार झा,प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार एवं जिला अध्यक्ष गंंगा रजक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किए गए फर्जी प्राथमिकी का घोर विरोध किया है।

Exit mobile version