Home राष्ट्रीय Dilip GandhiDeath : कोरोना से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी की...

Dilip GandhiDeath : कोरोना से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी की मौत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।

मुंबई। कोरेाना संक्रमण और इसकी मारक क्षमता दोबारा से दिखाई दे रही है। बुधवार को भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी (Dilip gandhi) का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। बताया जा जा रहा है कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी (Dilip gandhi) जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें पार्टी ने 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया था।

बुधवार को उनके निधन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवदेना प्रकट की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप गांधी (Dilip gandhi) के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “उन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी को मजबूत करने के लिए बहुत प्रयास किए।”

भाजपा नेता उमा खापरे ने कहा, अहमदनगर के विकास में दिलीप गांधी की प्रमुख भूमिका थी। उनके कार्यकाल के दौरान अहमदनगर में तेजी से विकास हुआ। पार्टी ने एक प्रमुख नेता को खो दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yodi Adityanath) ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Exit mobile version