देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

आज से देश की नए राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का नाम दर्ज हो गया। अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति हैं। खास बात यह भी है कि आजाद में भारत में जन्म लेने वाली यह पहली हैं।

नई दिल्ली। भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संपन्न हुआ।

वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

अपने संबोधन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है।