Home मनोरंजन 8 अगस्त को रिलीज़ होगी जियोहॉटस्टार की जासूसी थ्रिलर ‘सलाहकार’, ट्रेलर हुआ...

8 अगस्त को रिलीज़ होगी जियोहॉटस्टार की जासूसी थ्रिलर ‘सलाहकार’, ट्रेलर हुआ लॉन्च

मुंबई।  जियोहॉटस्टार की आगामी स्पाई थ्रिलर सीरीज़ ‘सलाहकार’ का दमदार ट्रेलर आज लॉन्च किया गया। नवीन कस्तूरिया, मौनी रॉय और मुकेश ऋषि अभिनीत यह सीरीज़ 8 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है।

निर्देशक फारूक कबीर और निर्माता स्फेयर ओरिजिंसमाहीर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह कहानी दो कालखंडों — 1978 और 2025 — में बुनी गई है। सीरीज़ एक ऐसे गुप्तचर अधिकारी अधीर की कहानी है जिसने कभी पाकिस्तान की परमाणु साजिश को नाकाम किया था, लेकिन वर्षों बाद वही अतीत उसके सामने एक नई चुनौती बनकर लौटता है।

ट्रेलर में जहां सस्पेंस, रणनीति और देशभक्ति की झलक मिलती है, वहीं किरदारों के निजी संघर्ष और बलिदान भी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।

फारूक कबीर ने कहा, “यह कहानी सिर्फ राष्ट्र के लिए निष्ठा नहीं, बल्कि आदर्शों और यादों से जुड़ी निष्ठा की भी है।”
नवीन कस्तूरिया ने अपने किरदार को गहराई से जुड़ा हुआ बताया, वहीं मौनी रॉय ने इसे अपने करियर का सबसे भावनात्मक किरदार बताया।
मुकेश ऋषि ने कहा, “सलाहकार इतिहास की उन परछाइयों को दिखाता है जो कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं।”

‘सलाहकार’ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर सभी के लिए उपलब्ध होगी।