ग्रेट व्हाइट ग्लोबल के नाम पर बेचा जा रहा था नकली माल, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ग्रेट व्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एसएम हुसैन आईपीआर प्रोटेक्शन एजेंसी से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। गोपाल के साथ जांच के आधार पर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार, नांगलोई में में भी छापेमारी की गई।

नई दिल्ली। राजधानी के शहजादा बाग में छापेमारी के बाद ग्रेट व्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर बेचे जा रहे प्रोडक्ट्स जब्त किए गए। ग्रेट व्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कई प्रकार के बिजली के उपकरण और उत्पाद बनाते हैं। यह छापेमारी दिल्ली पुलिस, एसएम हुसैन आईपीआर प्रोटेक्शन एजेंसी टीम और ग्रेट व्हाइट ग्लोबल की टीम के साथ मिलकर की गई। शाहजादा बाग में छापेमारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रेट व्हाइट ग्लोबल की पैकेजिंग पेपर शीट जब्त की गईं। गोपाल शर्मा (35) नाम के एक आरोपी के पास से ग्रेट व्हाइट का नकली माल बरामद हुआ है। वहीं नांगलोई में कार्रवाई के दौरान गुलाब सिंह (53) आरोपी है। इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएम हुसैन आईपीआर प्रोटेक्शन एजेंसी को निगरानी के दौरान पता चला कि नई दिल्ली के शहजादा बाग, उत्तरी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के नांगलोई के कुछ इलाकों में ग्रेट व्हाइट कंपनी के नाम पर नकली माल बेचा जा रहा है। निगरानी के दौरान कई स्थानों से जो सूचना मिली, उसके आधार पर एजेंसी ने पूरी कार्ययेजना बनाई। शहजादा बाग और बाहरी दिल्ली के नांगलोई में छापेमारी की गई।

बता दें कि ग्रेट व्हाइट देश की विद्युत कंपनियों में से एक है। कंपनी की ओर से यही कोशिश होती है कि गुणवत्ता से समझौता न हो और ग्राहकों को नकली उत्पादों के साथ धोखा न दिया जाए। ग्राहकों के बीच कंपनी की लोकप्रियता काफी है। अपनी साख को बचाए रखने और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कंपनी ने अपनी सप्लाई चेन पर नजर रखने के लिए एसएम हुसैन आईपीआर प्रोटेक्शन एजेंसी की सेवाएं ली हैं। उल्लेखनीय है कि एसएम हुसैन आईपीआर फर्म उत्पाद की बिक्री खरीद गतिविधियों पर नजर रखने के लिए देश भर में निरंतर बाजार निगरानी करती है।

ग्रेट व्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एसएम हुसैन आईपीआर प्रोटेक्शन एजेंसी से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। गोपाल के साथ जांच के आधार पर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार, नांगलोई में में भी छापेमारी की गई। उसके बाद गुलाब सिंह (53) नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसने खुद को असेंबलर प्वाइंट से असेंबलर घोषित किया। इस छापेमारी में ग्रेट व्हाइट के नकली सॉकेट, बनाए जा रहे सॉकेट, ब्लैक व्हाइट सॉकेट के पूर्ण टुकड़े, पीस रोल, बड़ी संख्या में ग्रेट व्हाइट ग्लोबल की पैकेजिंग पेपर शीट आदि बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस ने ट्रेडमार्क अधिनियम और कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

आईपीआर फर्म के प्रमुख सैयद मशकुर हुसैन का कहना है कि हमारे लिए यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। हमारी फर्म यह सुनिश्चित करना जारी रखेगी कि देश में एक भी जोड़ी नकली और बेची न जाए। उन्होंने कहा कि हम देश भर में अपनी निगरानी गतिविधियों को अंजाम देते हैं और नकली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में बहुत सफल रहे हैं। ग्रेट व्हाइट ग्लोबल ऐसी कंपनियों में से एक है, जो अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव तरीके से सेवा देने में विश्वास करती है।