Home मनोरंजन फैन्स दे रहे हैं दुआ, सौ वर्षों तक जिओ सलमान

फैन्स दे रहे हैं दुआ, सौ वर्षों तक जिओ सलमान

नई दिल्ली। करोडों दिलों पर राज करने वाले बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान का आज जन्मदिन है। रात में 12 बजे से ही उनके चाहने वाले हर संभव मंच पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने परिवार और नजदीकी दोस्तों के साथ पनवेल के फार्म हाउस में अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस बार सलमान खान के बर्थडे पर कोई बड़ी पार्टी तो नहीं हुई है लेकिन उनके परिवार और खास दोस्त इस मौके पर उन्हें विश करने पहुंचे थे। फोटोज में सलमान खान के बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। जब भी सलमान के परिवार की बात की जाती है तो उस लिस्ट में उनके बॉडीगार्ड्स को भी शामिल करना लाजिमी रहता है क्योंकि हर मौके पर उनका सलमान के साथ रहना जरूरी होता है।

प्रति वर्ष सलमान खान अपना जन्मदिन अपने फार्महाउस पनवेल पर परिवार के साथ मनाते हैं। सलमान खान को जन्मदिन पर केक काटना पसंद नहीं है। इसके चलते सलमान खान का केक उनके भतीजे काटते हैं।

खुद सलमान खान ने इस बार अपने बर्थडे पर किसी भी बड़ी पार्टी से इनकार कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं जिन्हें देख कहा जा सकता है- सलमान जो कहते हैं, वही करते हैं। हमेशा धूमधाम से बर्थडे मनाने वाले सलमान ने इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। उन्होंने अपने करीबियों के बीच ही इस खास मौके को एन्जॉय किया।

बता दें कि सलीम सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 में हुआ था। इन्होंने सन 1988 में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की थी। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता 1989 में रिलीज हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे हैं।

 

Exit mobile version