Home राष्ट्रीय गाजीपुर बाॅर्डर पर किसान नेताओं को मिल रहा है आप नेताओं का...

गाजीपुर बाॅर्डर पर किसान नेताओं को मिल रहा है आप नेताओं का साथ

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सिंघु बाॅर्डर जाकर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राघव चड्ढा ने बताया कि आज भाजपा की सरकार अन्नदाता तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंचने दे रही है।

नई दिल्ली। नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को अब दिल्ली की सीमाओें पर खुलकर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के नेताओं का साथ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जैसे ही सख्ती बरती गईं, तुरंत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर वह सुविधा मुहैया करवा दी, जिसकी जरूरत आंदोलन कर रहे किसानों को थी।

शुक्रवार की सुबह-सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के साथ सैकडों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के बीच पहुंचें।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं ने सीएम से पानी, बिजली और टॉयलेट्स की सुविधा के लिए निवेदन किया था। रात को ही यहां व्यवस्था कर दी गई थी। मैं निरीक्षण करने आया हूं कि कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। उन्होंने किसानोें को यह आश्वासन दिया कि किसी भी वस्तु की जरूरत हो, तो दिल्ली में आप की सरकार आपके सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।

इसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सिंघु बाॅर्डर जाकर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राघव चड्ढा ने बताया कि आज भाजपा की सरकार अन्नदाता तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंचने दे रही है।

दूसरी ओर, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि पिछले 6 महीने से आंदोलन कर रहे कम से कम 200-300 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक भारत सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, अब दादागिरी के साथ उनके संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियां एकमत हैं कि देश के किसानों के साथ जुल्म हो रहा है।

Exit mobile version