Home पॉलिटिक्स साल 2022 तक देश के प्रत्येक किसानों की आय दोगुनी : अनंत...

साल 2022 तक देश के प्रत्येक किसानों की आय दोगुनी : अनंत अमित

नए कृषि कानून के विरोध में किसानों ने दिल्ली को घेरा हुआ है। आज देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया। बंद और किसान आंदोलन की बाबत हमने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा केे राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक अनंत अमित से बात की। पेश है उस बातचीत के प्रमुख अंश:

– 8 दिसंबर को किसानों ने देशव्यापी बंद किया। इसे किस रूप में देखते हैं ?

यह बंद किसानों से अधिक राजनीतिक दलों ने किया। किसानों की जो मांगे हैं, उस पर सरकार वार्ता कर रही है, ऐसे में एक दिन पहले इस प्रकार के बंद का कोई औचित्य नहीं रहता है। आपने देखा होगा कि किसान संगठन ने दिन में 11 बजे से 3 बजे के बीच बंद का आह्वान किया। लेकिन, कई स्थानों पर सुबह से ही रेलें रोकीं गई। क्या इससे पता नहीं चलता कि यह बंद राजनीतिक था।

-तो आंदोलन किसान का नहीं, राजनीतिक पार्टियां का है ?

किसानों ने इसे शुरू किया जरूरत, लेकिन अब इसमें दर्जनों राजनीतिक दल कूद गई हैं।

-आज के बंद को कितना सफल मानते हैं ?

यह मंशा सही हो, तो उसकी परिणति सकारात्मक होती है। आपने देखा होगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री किसानों से मिलकर उनके बंद का समर्थन करते हैं। क्या ये मुख्यमंत्री बताएंगे कि उन्होंने नरेला और बवाना की मंडियों में एमएसपी पर कितना अनाज खरीदा है किसानों से ? ऐसे और भी दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जो किसानों के लिए काम नहीं करते हैं, केवल और केवल राजनीति करते हैं।

– किसान को लेकर आप और आपकी पार्टी क्यों सोचती है ?

दशकों बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो किसानों के सर्वांगीण विकास के बारे में सोचता है और उसके लिए काम करता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने तय कर रखा है कि साल 2022 तक देश के प्रत्येक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। किसान सम्मान निधि योजना से देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हो चुके हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में किसानों की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। हमारा और हमारी पार्टी किसान को अन्नदाता मानकर उनके सतत विकास के लिए काम कर रहा है। यह नया कानून भी उसी बेहतरी का हिस्सा है।

– किसानों की शंकाओं का समाधान तो जरूरी है ?

बिलकुल। हमारी सरकार और उसके मंत्री लगातार किसानों के संपर्क में है। प्रधानमंत्री जी ने निर्देश दिया हुआ है कि संवाद से ही हरेक समस्या का समाधान होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी लगातार किसान भाइयों से बात कर रहे हैे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी पूरे देश में घूम-घूमकर किसानों से बात कर रहे हैें।

Exit mobile version