Home क्राइम दक्षिणी दिल्ली में लगी आग, 2 की मौत

दक्षिणी दिल्ली में लगी आग, 2 की मौत

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में सुबह आग लग गई। जिसमें अब दो लोगों के मौत की खबर है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से कहा गया कि ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक में स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लग गई। मौके पर दमकल अधिकारी व पुलिस मौजूद हैं। घटना 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

चंदन चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण दिल्ली ने कहा कि इस घटना में 2 महिला की मृत्यु हुई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर है जिसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितने लोगों को बचाया गया है उनमें वरिष्ठ नागरिक हैं और उनके अटेंडेंट भी हैं।

Exit mobile version