Fire in Hospital : अहमदनगर के अस्पताल में लगी आग, 10 से अधिक मरीज की मौत

कोविड वार्ड में आग लगी। 10 मरीजों के अब तक मरीने की खबर आ रही है। कई घायल हैं। पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की है। क्या इससे लोगों का गुस्सा शांत होगा ?

अहमदनगर। त्यौहारों के मौसम में कई घरों का चिराग बुझ गया। जिले के सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में आग लग गई। अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई। अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया, “शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वार्ड में 17 मरीज़ थे। एक मरीज की हालत नाजुक है। 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई और 6 मरीज़ों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।”

इस दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।

इस घटना के बाद मृतक के परिजन और मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल में खूब हंगामा मचाया है। इस पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU यूनिट में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई। एक गंभीर रूप से घायल है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का ‘फायर ऑडिट’ किया गया था कि नहीं। जो दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। मृतक के पिरजनों को CM आर्थिक मदद देंगे।