Home क्राइम मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को मिला धमकी भरा पत्र

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को मिला धमकी भरा पत्र

किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पत्र भेजने वाले ने ने खुद की पहचान उरण के ‘विजेंद्र म्हात्रे’ के रूप में की और उसे दिसंबर 2021 में भी इसी नाम से भेजा गया एक ऐसा ही धमकी भरा पत्र मिला था।

मुंबई: मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को बताया कि उन्हें एक पत्र मिला है जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिवसेना नेता ने बताया कि लोअर परेल के पते पर पत्र मिलने के बाद उन्होंने भायखला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पेडनेकर ने बताया कि पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था और उसे चेतावनी दी थी कि एक बार “नई सरकार” के सत्ता में आने पर उसे अपने बेटे और पति के साथ मार दिया जाएगा।

बता दें कि शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह के कारण महाराष्ट्र वर्तमान में राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है तथा मुंबई में अब कोई महापौर नहीं है क्योंकि सेना नियंत्रित नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक प्रशासक नियुक्त किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि बाद में मुंबई पुलिस ने पेडनेकर की शिकायत के आधार पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में विजय म्हात्रे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि पहले भी पेडनेकर को पड़ोसी नवी मुंबई के उरण से धमकी भरा पत्र मिला था।

Exit mobile version