पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, डॉक्टर कर रहे हैं विशेष निगरानी

तबियत बिगड़ने पर कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अस्पताल जाकर हाल चाल लेते हैं। सुबह जैसे ही तबियत बिगड़ने की सूचना आई, मुख्यमंत्री कार्यालय अस्पताल प्रशासन से पूरी जानकारी ले रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत कुछ घंटों से अस्थिर हो गई है। डॉक्टर विशेष निगरानी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति अस्थिर है। विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा उनके क्लिनिकल पारामीटर की बारीकी से निगरानी की जा रही है। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है।

बीते दिनों भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री अस्पताल जाकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल ले चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कई दिनों से अस्तपाल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि आज अचानक सांस लेने में परेशानी होने के साथ साथ उनके पेट में दिक्कत पाई गई। डॉक्टरों की टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है। सीनियर डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अभी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि कोई नया इंफेक्शन हो सकता है।
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल ले चुके हैं। मुख्श्यमंत्री कार्यालय लगातार अस्पताल प्रशासन के संपर्क में है।