Home क्राइम पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख लाए गए ऑर्थर रोड जेल

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख लाए गए ऑर्थर रोड जेल

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबइ्र्र पुलिस कमिश्नर की सियासी लड़ाई में दोनों के सामने अब दिक्क्त आ गई है। अनिल देशमुख को ऑर्थर रोड जेल लाया गया, तो परमवीर सिंह को फरार बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस अपने ही अधिकारी के खिलाफ जांच कर रही है।

मुंबई। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आर्थर रोड जेल लाया गया। इससे पहले स्पेशल PMLA कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। उन्हें 1 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ़्तार किया गया था।

अनिल देशमुख के वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि आज ईडी ने आगे के लिए नौ दिनों की रिमांड मांगी थी। जिस पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों तरफ की दलीले सूनी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद ईडी रिमांड को रिजेक्ट कर दिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि अनिल देशमुख और मुंबई के पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह के बीच खूब लड़ाई हुई थी। आज ही कोर्ट में परमवीर सिंह और सचिन वाझे का मामला भी चला। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह लंबे समय से लापता बताए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस अब अपने अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आऱोपों की जांच कर रही हैं। विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप के माध्यम से दायर रिमांड याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों सट्टेबाजों को पैसे वसूलने के लिए प्राथमिकी के साथ धमकी देते थे। पुलिस अदालत को बताया गया कि वे इसकी भी जांच करना चाहते हैं कि क्या वाजे ने सिंह के नाम पर किसी से पैसा लिया और उगाही के लिए सिंह के अलावा किसने उसकी मदद की।

Exit mobile version