Home दुनिया जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई। चश्मदीदों के मुताबिक, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापानी मीडिया से मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, 67 साल के शिंजो आबे पर एक अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला किया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।

जापान का NHK वर्ल्ड न्यूज के अनुसार, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा।

Exit mobile version