Home राष्ट्रीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह AIIMS में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह AIIMS में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे मिलने पहुंचे

सांस लेने में तकलीफ के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह बुधवार की शाम एम्स में भर्ती हुए। डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में एक टीम उनका इलाज कर रही है। पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स में उनसे जाकर मिले।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कल शाम से एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गुरुवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उनका हालचाल लेने एम्स पहुंचे। उनका कुशलक्षेम पूछा और डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

बता दें कि हल्का बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह से एम्स में मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी की।

Exit mobile version