Home राष्ट्रीय Good News : सुधर रही है भारत मे कोरोना की स्थिति, जल्द...

Good News : सुधर रही है भारत मे कोरोना की स्थिति, जल्द उपलब्ध होगा स्पूतनिक का टीका

45 साल से अधिक के एक तिहाई लोगों को सुरक्षित कर लिया है और यह हमारे लिए खुशी की बात है। देश में कोरोना से होने वाली मौत में 88 प्रतिशत इसी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनो (COVID19) संक्रमण की स्थिति आंशिक रूप से ही सही, लेकिन सुधर रही है। पाॅजिटिवेटी रेट कम हुआ है। सरकार नई वैक्सीन को आम जनता के लिए जल्द ही उपलब्ध कराएगी। सरकारी स्तर पर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

गुरुवार को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल (Luv Agrawal) ने कहा कि देश में अब तक 83.26% मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं। टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Luv Agrawal) ने कहा कि 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है। देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है।में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।

इसी सम्मेलन में नीति आयोग के सदस्य डाॅ वीके पाॅल (Dr V K Paul) ने कहा कि भारत में अगले हफ्ते से स्पुतनिक (Sputnik) वैक्सीन की बिक्री शुरू हो जाएगी और यह बाजार में भी उपलब्ध होगी।  कोई भी वैक्सीन जिसे एफडीए या डब्ल्यूएचओ ने अनुमति प्रदान किया हो वो उसे भारत आने की अनुमति होगी। इंपोर्ट लाइसेंस एक से दो दिन में दे दिया जायेगा। कोई भी इंपोर्ट लाइसेंस लंबित नहीं है।

डाॅ पाॅल ने कहा कि लोगों का कहना है कि कोवैक्सीन (Covaxin) के निर्माण में अन्य कंपनियों की मदद भी लेनी चाहिए। मैं यह बताते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि जब हमने इस संबंध में कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बाॅयोटेक से इस बारे में चर्चा की तो उन्होंने इसपर अपनी सहमति दे दी और इस प्रस्ताव का स्वागत किया। इस वैक्सीन की मदद से कोरोना वायरस को मारा जा सकता है और इसका निर्माण सिर्फ BSL3 लैब में किया जा सकता है।

Exit mobile version