Home राष्ट्रीय रात में 12 बजे के बाद नहीं चलेगी यूपी में सरकारी बसें

रात में 12 बजे के बाद नहीं चलेगी यूपी में सरकारी बसें

लखनउ। जाड़े के मौसम में अधिक कोहरा होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी। मौसम सही होने तक यह फैसला लिया गया है।

UPSRTC की ओर से कहा गया है कि यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी। कोहरे की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे।

गौर करने योग्य यह भी है कि आगरा एक्सप्रेस वे पर हाल ही में भयंकर दुर्घटना हुई। इसमें कई लोगों की जानें गईं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा था कि देश का सबसे बेहतरीन आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार, घने कोहरे में हादसों का संकट। एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा हेतु उचित व्यवस्थाएं कराए सरकार। क्षेत्रीय लोगों से भी अपील है कि हादसों में शिकार लोगों की हर संभव मदद करें।

Exit mobile version