Home राष्ट्रीय Delhi Jal Board : सरकार है चिंतित, दिल्ली में हो सकती है...

Delhi Jal Board : सरकार है चिंतित, दिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत

मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग 1981 और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय 10 मई 2020 के कानूनी दस्तावेज़ों में लिखा है, दिल्ली को 232 MGT पानी आपूर्ति के लिए मिलना चाहिए। केंद्र सरकार की शाखा BBMB इसे रिपेयरमेंट के लिए रोकने जा रही है, जिससे दिल्ली में पानी का गंभीर संकट पैदा होगा।

नई दिल्ली। गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में तापमान बढने लगा है। दिल्ली में नगर निगम के उपचुनाव भी होने वाले हैं। 28 फरवरी को मतदान होना है। इसके बीच दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में पानी की बाधित आपूर्ति को लेकर भाजपा की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं, तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर जनता बवाल काटने लगी है।

इसके बीच दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की ओर से बयान जारी किया गया है। उन्होंने दिल्ली में पानी की किल्लत की ओर इशारा किया है। राघव चड्ढा ने कहा है कि दिल्ली में गर्मी में पानी की खपत बढ़ जाती है लेकिन केंद्र सरकार नंगल हाइडल चैनल को बंद कर ब्यास नदी के पानी को एक महीने के लिए रोकने जा रही है। इससे दिल्ली में प्रति दिन 232 मिलियन गैलन पानी की कमी हो जाएगी, जो दिल्ली की जल आपूर्ति का 25% हिस्सा है।


उन्होंने यह भी कहा कि मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग 1981 और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय 10 मई 2020 के कानूनी दस्तावेज़ों में लिखा है, दिल्ली को 232 MGT पानी आपूर्ति के लिए मिलना चाहिए। केंद्र सरकार की शाखा BBMB इसे रिपेयरमेंट के लिए रोकने जा रही है, जिससे दिल्ली में पानी का गंभीर संकट पैदा होगा।

दूसरी ओर दिल्ली भाजपा की ओर से बीते कुछ महीने से दिल्ली जल बोर्ड की कार्यशैली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडेवालाना स्थित दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। दिल्ली सरकार की नीतियों का विरोध किया गया था। कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की बात कही गई। आज भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। आदेश गुप्ता कहते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड सही से काम नहीं करती है। इसलिए हमारे पास रोज शिकायतें आती हैं। दिल्ली के किसी काॅलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति होती है, तो कहीं तीन-चार दिन से पानी ही नहीं पहुंचती है। उन्होंने कहा कि फरवरी में यह हाल है, तो भगवान ही जानें कि इस साल मई-जून की गर्मी में केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता के साथ क्या करेगी ?

Exit mobile version