Home पॉलिटिक्स Guest Column : गौ माता दे रही आशीर्वाद , फिर आएगी योगी...

Guest Column : गौ माता दे रही आशीर्वाद , फिर आएगी योगी सरकार

कपिल एवं अर्जुन दोनों को पूर्ण विश्वास है की, एक दिन उनके इस अस्पताल की जानकारी गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जो की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है उन तक यह जरूर पहुंचेगी। हालांकि कपिल और अर्जुन अपनी गौ सेवा की प्रेरणा योगी आदित्यनाथ जी को ही मानते है और ये दोनों निरंतर प्रयासरत है की योगी आदित्यनाथ जी के चरण इस गौ नंदी सेवा अस्पताल में पड़े।

रीना. एन. सिंह

गाय की रक्षा करने स्वयं भगवान आते है, सभी देवी देवता गौ माता में वास करते हैं, यह बातें किसी से छुपी नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षो से उत्तरी भारत में गौ और नंदी निरंतर हिंसा का शिकार हो रहे हैं, गौ माता के दुःख से व्यथित हो वर्ष 2018 में कपिल और अर्जुन नाम के दो युवको ने नोएडा के सेक्टर- 62 में गौ नंदी सेवा नामक अस्पताल एवं गौशाला की स्थापना की, गौ माता के प्रति प्रेम इन दोनों युवाओं में इनके परिवार से मिले संस्कारो से सम्मानित हैं। बचपन से इन दोनों दोस्तों का मध्यम वर्गीय परिवार गौ सेवा से जुड़ा हुआ हैं, जिस कारण इन दोनों दोस्तों ने अपने जीवन को गौ माता और नंदी बाबा की सेवा के लिए समर्पित कर दिया हैं ।
दोस्तों की इस जोड़ी ने अनगिनत गौ और नंदी बाबा को अपने हाथो से उपचार कर नया जीवन दिया, कठिन मौसम, विपरीत परिस्थितियों तथा सिमित धन स्त्रोत्र की परवाह किये बगैर इन्होने कभी भी गौ और नंदी बाबा की सेवा में कोई कमी नहीं रखी। पूरे भारत वर्ष में इस गौ नंदी सेवा अस्पताल जैसा कोई दूसरा गौ सेवा का स्थान नहीं होगा जिसमे एसिड अटैक से पीड़ित नंदी एवं गौ माता को प्रदेश एवं आस-पास के राज्यों से लाकर उनका उपचार तथा सेवा की जाती है, यह गौ सेवा अस्पताल पूरी तरह से दान द्वारा प्राप्त धन से ही चल रहा है, इन दोनों युवको के कई वर्षो के निरंतर प्रयास के बावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की गौ सेवा योजना का लाभ इस अस्पताल को नहीं मिला है। कपिल एवं अर्जुन दोनों को पूर्ण विश्वास है की, एक दिन उनके इस अस्पताल की जानकारी गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जो की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है उन तक यह जरूर पहुंचेगी। हालांकि कपिल और अर्जुन अपनी गौ सेवा की प्रेरणा योगी आदित्यनाथ जी को ही मानते है और ये दोनों निरंतर प्रयासरत है की योगी आदित्यनाथ जी के चरण इस गौ नंदी सेवा अस्पताल में पड़े।
कठिन से कठिन विपरीत परिस्थितियों में भी इन दो दोस्तों की जोड़ी ने बिना किसी सरकारी मदद के गौ सेवा की जो अनूठी मिसाल कायम की है उसकी सरहाना शब्दों में करना असंभव है। योगी आदित्यनाथ की सरकार से सभी गौ भक्तो की प्रार्थना है की इस गौ नंदी सेवा अस्पताल को जरुरी सहायता उपलब्ध करा गौ एवं नंदी सेवा को सार्थक किया जाये। गोरक्षपीठाधीश्वर का गौ माता के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है, वर्ष 2017 में योगी जी की सरकार बनने के बाद गौ सेवा के लिए अनेक कानून बने जिससे गौ सेवा की तरफ सरकार प्रयासरत रही है। इस वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावो में हर हिन्दू के साथ-साथ गौ माता भी योगी आदित्यनाथ के प्रति प्रेम में वशीभूत हो दोबारा उनके मुख्यमंत्री बनने की अभिलाषा रखती है और शायद गौ माता भी यही चाहती है की योगी आदित्यनाथ पुनः मुख्यमंत्री बन समाज एवं गौ माता की सेवा में अधूरे कामो को पूरा करे। यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्।
तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥
जिसने समस्त चराचर जगत् को व्याप्त कर रखा है, उस भूत और भविष्य की जननी गौ माता को मैं मस्तक झुका कर प्रणाम करती हूँ॥

(लेखिका सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता में हैं।)

Exit mobile version