Hanuman Mandir : पटना के हनुमान मंदिर ने दिया राम मंदिर के लिए सबसे अधिक दान

पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की ओर से अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड की दान देने की घोषणा हुई है। इसके लिए रामभक्तों ने प्रदेश भर में संग्रह अभियान चलाया।

पटना। अयोध्या (Ayodha)में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके लिए पूरे देश में लोगों ने सहयोग राशि जमा कराई। विश्व हिन्दू परिषद और अन्य संस्थाओं के स्वयंसेवक देशव्यापी अभियान में लगे। इसके बीच खबर आई कि बिहार की राजधानी पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) की ओर से सबसे अधिक सहयोग राशि दी गई।

अब तो यह कहा जा रहा है कि रामकाज सबसे पहले करने को आतुर उनके प्रिय भक्त हनुमान (Hanuman) जी अयोध्या में मंदिर निर्माण में भी सबसे आगे रहे। बताया गया है कि पटना के हनुमान मंदिर की ओर से पांच करोड़ रुपये देने की घोषण हुई है। कहा जा रहा है कि हनुमान मंदिर यह राशि पांच सालों के दौरान देगा।

बता दें कि पटना (Patna) में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान बीते 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चला था। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जहां से 6.25 करोड़ से अधिक की राशि मिली। दानापुर ने अलग से करीब 1.23 करोड़ का दान दिया।

बताया जा रहा है कि ‘राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह’ अभियान के खत्म हुए एक माह बीत चुके हैं, लेकिन इस अभियान के तहत जमा संग्रहित राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अब भी जारी राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक चला था। 42 दिनों के इस अभियान में संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन संग्रह किया था। बिहार की संग्रह टोलियों के जरिए 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रूपए बिहार से जमा हुए, जबकि बैंक की तरफ से 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार की गिनती पूरी हो पाई है।

इन जिलों ने ऐसा दिया दान

पटना : 7 करोड़ 48 लाख 13 हजार 796
भागलपुर : 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295
आरा : 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056
गया : 1 करोड़ 30 लाख 89 हजार 909
औरंगाबाद : 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835
रोहतास : 89 लाख 87 हजार 430
नालंदा : 87 लाख 47 हजार 348
कैमूर : 82 लाख
नवादा : 80 लाख, 90 हजार 975
बक्सर : 80 लाख 28 हजार 106
बांका : 61 लाख 80 हजार 262
जहानाबाद : 58 लाख
बाढ़ : 45 लाख 43 हजार 335
शेरघाटी : 41 लाख 05 हजार 422
मुंगेर : 40 लाख 68 हजार 981
जमुई : 34 लाख 98 लाख 247
हिलसा : 23 लाख 37 हजार 696
शेखपुरा : 23 लाख 15 हजार 444
लखीसराय : 21 लाख 79 हजार 794
अरवल : 13 लाख 61हजार 603

(कुल : 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रुपये)