Home मनोरंजन Happy Birthday Akshay Kumar, 54 के हुए अक्की आज, सेलिब्रेशंस का माहौल...

Happy Birthday Akshay Kumar, 54 के हुए अक्की आज, सेलिब्रेशंस का माहौल नहीं है आज, कारण आप जानते हैं

 आज अक्षय कुमार अपना जन्मदिन है। पर एक दिन पहले जो हुआ उनके साथ ऐसे में उन्हें बर्थडे सेलिब्रेट करना सरासर गलत होगा।

नई दिल्ली। आप ही बताए अपने दिल से दूर होकर किसी भी तरह का जश्न मना सकता है। ऐसा कोई नहीं कर सकता। यदि आप सोचते हैं कि सेलिब्रिटी के साथ सब चलता है, तो आप सरासर गलत हैं। अरे! सेलिब्रिटी भी तो इंसान हैं। आपकी तरह उनके पास भी दिल है, जो सब तरह की भावनाओं को महसूस करता है। अब ऐसे में आप यह उम्मीद नहीं करें कि हमारे अक्की आज बर्थडे सेलिब्रेट करें।

7 सिंतबर 2021 को हुआ निधन
7 सिंतबर 2021 को अक्की की मां का निधन हो गया था। यह जानकारी अक्की ने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए दी थी। खबर है कि उनकी मां आईसीयू में भर्ती थीं। अक्की अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। आईसीयू का सुनते ही वह शूटिंग छोड़कर मां से मिलने भारत आए। यही नहीं कुछ दिनों से अक्की की मांए अरुणा भाटिया काफी बीमार चल रही थीं।

सेलिब्रेशनंस नहीं होंगी
अक्षय कुमार इस बार अपने बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। अब तो इसका कारण आपको पता चल गया है। आखिर दुख भी तो कितना बड़ा है। उन पर और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस बारे में अक्षय कुमार बकौल कहते हैं,’ मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं। वह मेरा सहारा थीं और आज मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के पास पहुंच गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है। ऐसे दुख के माहौल में सेलिब्रेशन की बात करना सामने वाली की छोटी बुद्धि को दर्शाता है।

Exit mobile version