Happy Birthday Anubhav Sinha:‘रा वन’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चूके हैं अनुभव

अनुभव की सामाजिक मुद्दों पर आधारित फ़िल्में दर्शक बहुत पसंद करते हैं और उनके नज़रिये को सराहते हैं। उनकी ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’  सामाजिक प्रश्नों को खड़ा करती हैं।

‘रा वन’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चूके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अनुभव सिन्हा आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

मैकेनिकल इंजीनियर बना फिल्म डायरेक्टर

अनुभव सिन्हा का जन्म 22 जून  1965 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल से हुई है और उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई इलाहाबाद और वाराणसी से पूरी की है। इसके बाद अनुभव ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 1988 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और इंजीनियर बन गए। अनुभव मायानगरी मुंबई आने से पहले 2 साल तक दिल्ली में बतौर इंजीनियर काम कर चूके हैं।

फिल्मी करियर

अनुभव अब तक के अपने 19 सालों के फिल्मी करियर में करीब 11 फ़िल्में कर चूके हैं। टी सीरीज़ की फ़िल्म ‘तुम बिन’ से अनुभव ने इंडस्ट्री में कदम रखा था जो 2001 में रिलीज हुई थी।  यह एक लव स्टोरी थी जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिज़नेस करने में कामयाब रही थी।

शाहरुख खान के साथ ‘रा वन’ में किया काम

‘रा वन’ अनुभव सिन्हा के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फ़िल्म रही है। इस फ़िल्म में उन्हें शाहरुख खान को  डायरेक्ट करने का मौका मिला था लेकिन 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाई नहीं कर पाई थी।

महिलाओं की कहानी बयान करती अनुभव की फिल्में

अनुभव पुरुष होने के बावजूद महिलाओं की तकलीफ को बखूबी समझते हैं। उन्होंने महिलाओं पर आधारित फिल्में भी बनाई हैं जैसे गुलाब गैंग(2014) और थप्पड़। ‘गुलाब गैंग’ में माधुरी दीक्षित और जूही चावला मुख्य भूमिका में थीं। फ़िल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की महिलाओं का एक संगठन ‘गुलाब गैंग’ पर आधारित थी। थप्पड़ फ़िल्म में तापसी पन्नू और दिया मिर्ज़ा थीं। फिल्म मर्द और औरत के रिश्ते पर आधारित थी।

सामाजिक मुद्दों पर बनी ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’

अनुभव की सामाजिक मुद्दों पर आधारित फ़िल्में दर्शक बहुत पसंद करते हैं और उनके नज़रिये को सराहते हैं। उनकी ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’  सामाजिक प्रश्नों को खड़ा करती हैं। ‘आर्टिकल 15’ भारत में जाति प्रथा को दर्शाती है और ‘मुल्क’ हिंदू-मुस्लिम के बीच प्यार को जगाने का काम करती है।

अनुभव की अगली फिल्म

अनुभव की अगली फ़िल्म ‘अनेक’ है जो 27 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।