Home मनोरंजन Happy Birthday Rajnikanth : साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत का मनाया जा...

Happy Birthday Rajnikanth : साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत का मनाया जा रहा है आज जन्मदिन

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में अपनी अदाओं से अलग पहचान बनाने वाले दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार और बॉलीवुड की दुनिया में धाक जमाने वाले रजनीकांत आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। चेन्नई में आज सवेरे से ही लोग उनके घर के आगे शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक के लिए खड़े हैं।

रजनीकांत के 71वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसक चेन्नई में उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए।

बता दें कि ट्विटर पर #HBDSuperstarRajinikanth ट्रेंड करने लगा है। देशभर के लोग अपने-अपने अंदाज में इस सुपर स्टार को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में उनकी तस्वीरें लोग शेयर कर रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले रजनीकांत बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बस में कंडक्टर का काम करते थे। उस समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे, लेकिन आज के समय में वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। दक्षिण भारत में और खासकर तमिलनाडु में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। खुशी की बात यह भी है कि इसी साल रजनीकांत को उनके योगदान के लिए देश का प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी दिया गया है।

Exit mobile version