Home क्राइम Bhiwani Landslide : हरियाणा में दरका पहाड़, गई कइयों की जान

Bhiwani Landslide : हरियाणा में दरका पहाड़, गई कइयों की जान

भिवानी जिले के दादम खनन क्षेत्र में शनिवार को हुए लैंड स्लाइड के कारण आधा दर्जन डंपर ट्रक और कुछ मशीनें दब जाने से अब तक कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ घायलों को इलाज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

भिवानी। भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन हुआ। हरियाणा पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो लोग घायल हो गए और कई लोग लापता हैं। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी तक चार लोगों की मौत हुई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । 

इस घटना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन के बाद हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल घटनास्थल पर पहुंचे। जे.पी. दलाल ने बताया, “कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें।”

Exit mobile version