Home राष्ट्रीय दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, दूसरे राज्यों में भी असर

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, दूसरे राज्यों में भी असर

सोमवार को मौसम विभाग ने अनुमान जताया और मंगलवार की सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। विभाग की ओर से कई इलाकों के लिए ऑरेजें अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। तापमान में तो गिरावट है, लेकिन लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में जाम आदि की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में जलभराव की समस्याएं भी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और शाम तक दक्षिणी हवाएं चल सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस वक्त विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसके कारण मुंबई समेत महाराष्ट्र में अगेल 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा के कुछ हिस्सों में 2 सितंबर तक भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है तो वहीं कोंकण और गोवा में भी जोरदार बारिश की आशंका है। अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, झारखंड, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में जमकर बारिश बरसने के आसार है।

Exit mobile version