Home राष्ट्रीय Holi 2022 : पूरे देश में होली की धूम, कोरोना के दो...

Holi 2022 : पूरे देश में होली की धूम, कोरोना के दो साल बाद मना रहे हैं लोग खुशी

नई दिल्ली। बीते दो साल की होली कोरोना की भेंट चढ़ गई थी। आज देश में कोरोना काफी हद तक कम है, तो समूचा देश होली में गुलाल और रंग के साथ खुशियां मना रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन और बरसाना की होली विश्व प्रसिद्ध है, जहां अब लाखों लोग होली खेलने जुटे हैं। इसी तरह बंगाल, गुजरात और उत्तराखंड में भी होली के उत्सव मन रहे हैं। दक्षिण भारत में भी स्थानीय स्तर के आयोजन लगे हैं।
उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव चल रहा है। छोटे बच्चों के साथ बड़े लोग भी होली खेल रहे हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। इन दौरान वे लोगों को गुलाल लगाते नज़र आए। जैसलमेर में BSF के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते हुए होली का जश्न मनाया।

पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला-बच्चे पारंपरिक गीतों की लय में थिरक रहे हैं। कोलकाता में वे पारंपरिक गीत गाकर और नृत्य करके ‘डोल उत्सव’ का त्योहार भी मनाते हैं।

Exit mobile version