Home खेल संबंधी Tokyo Paraolympics : पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक...

Tokyo Paraolympics : पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज ने रजत पदक जीता

टोक्यो पैराओलंपिक में भारतीय सूरमाओं का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को पिस्टल शूटिंग में एक गोल्ड और एक सिल्वर भारत की झोली में आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य केंद्रीय नेता खिलाड़ियों का जोश बढ़ा रहे हैं।

नई दिल्ली। टोक्यो पैराओलंपिक में भारत के लिए शनिवार का दिन भी बढ़िया रहा। भारत की झोली में पिस्टल शूटिंग में एक स्वर्ण और रजत पदक आया है। शूटिंग के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज ने रजत पदक जीता। उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर किया। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर मनीष नरवाल को बधाई दी है। एक ट्वीट में पीएम ने कहा है, ”मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, ”उनके इस करतब से भारत खुश है। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

टोक्यो पैरालंपिक शूटिंग में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी सिंहराज की मां वेदवत्ती ने कहा कि मैं बहुत-बहुत खुश हूं। मेरे बेटे सिंहराज ने पूरे देश में नाम रोशन कर दिया, ऐसा शेर है मेरा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ने दोनों पदक विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version