भारत ने लगाया 54 मोबाइल एप पर बैन, चीन की कमर होगी कमजोर

एक बार फिर से डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। अभी तक बैन हुए एप की ऑधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरकार ने 54 चाइनीज एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार को एक बार फिर डिजिटल दुनिया में बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पड़ोसी देश चीन की चालबाजियों पर नकेल कसने का कदम लिया गया है। प्रतिबंधित किए गए ऐप देश की अखंडता एवं संप्रभुता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त पाए गए थे। इनसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा होने की आशंका पाई गई। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन 54 ऐप को प्रतिबंधित करने के लिए अंतरिम निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय को इस बारे में गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया था।

प्रतिबंध के दायरे में आए ऐप में ब्यूटी कैमरा, स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा, सेल्फी कैमरा, राइज ऑफ किंग्सडम्सः लॉस्ट क्रुसेड, वीवा वीडियो एडिटर, टेंसेंट एक्सराइवर जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं। इनके अलावा गेरेना फ्री फायर- इल्युमिनेट, एस्टाक्राफ्ट, फैंसीयू प्रो, मूनचैट, बारकोड स्कैनर-क्यूआर कोड स्कैन और लीका कैम को भी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। वर्ष 2020 में भी कई प्रमुख चीनी ऐप प्रतिबंधित किए गए थे। जून 2020 में सरकार ने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे 59 चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी थी। जून 2020 में भारत सरकार ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच पैदा हुए तनाव के बाद उठाया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, गरेना फ्री फायर नामक एक लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से गायब हो गया था और ऐसा लगता है कि यह गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में कुछ चीनी सहित क्लोन ऐप शामिल हैं।