Home बिजनेस भारत बनी विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, मंत्री ने कही ये...

भारत बनी विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, मंत्री ने कही ये बात

नई दिल्ली। ब्रिटेन को पछाड़कर भारत ने आर्थिक मोर्च पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब लिस्ट में भारत से आगे 4 देश अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में ब्रिटेन अब 6वें स्थान पर खिसक गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 के अंतिम तीन माह में तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 बिलियन डॉलर रहा। इसी आधार पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 अरब डॉलर का था। ये अमेरिकी डॉलर पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढ़त बढ़ा दी है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार नहीं थी और भारत बहुत भयावह स्थिति से गुजर रहा था। हर तरफ हम फिसले हुए थे। वहां से शीर्ष 5 की स्थिति में पहुंचना एक बड़ा पायदान है। मेहनत कर हम यहां तक पहुंचे हैं।

Exit mobile version