2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: गौतम अडानी

अडानी शनिवार को मुंबई में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स 2022 में ‘’इंडियाज पाथ टू एन इकोनॉमिक सुपरपावर’’ विषय पर मुख्य भाषण दे रहे थे।

अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष ने शनिवार को दावा किया कि भारत 2030 के अंत तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश 2050 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

इस दौरान अडानी शनिवार को मुंबई में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स 2022 में ‘’इंडियाज पाथ टू एन इकोनॉमिक सुपरपावर’’ विषय पर मुख्य भाषण दे रहे थे।

गौतम अडानी ने कहा कि अगले तीन दशक भारत को उद्यमिता के मामले में सबसे आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि स्टार्टअप्स की संख्या भारत में वीसी फंडिंग की ओर ले जाएगी। भारत ने पहले ही आठ वर्षों में वीसी फंडिंग में 50 बिलियन डॉलर की तेजी देखी है।“

वहीं नवीकरणीय ऊर्जा पर, उद्योगपति ने कहा कि सौर और हरित ऊर्जा का संयोजन, हरित हाइड्रोजन के साथ मिलकर भविष्य के लिए बड़े अवसर खोलेगा।