Home मनोरंजन गोवा में 20 नवंबर से शुरू हो रहा है भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म...

गोवा में 20 नवंबर से शुरू हो रहा है भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

20 नवंबर से गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू हो रहा है। इसमें कई सत्र होंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी सहित प्रसून जोशी को सम्मानित भी किया जाएगा।


नई दिल्ली।
इस साल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से दी गई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(IFFI) 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा। इस आयोजन में पहली बार OTT प्लेटफॉर्म भाग लेंगे, उनकी जो लोकप्रिय सीरीज है, उनके कुछ अंश वहां पर दिखाएं जाएंगे।

‘इंडियन फ़िल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ इस वर्ष फ़िल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दिन हेमा मालिनी और समापन समारोह के दिन प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version